(India)
कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस विशेष पेशकश के लिए तीन दिन हेतु बुकिंग आज शुरू हो गई। इसके तहत यात्रा अगले साल 16 जनवरी से 24 अक्टूबर के बीच की जा सकेगी। बयान में कहा गया है कि इस पेशकश में एकतरफा किराया 499 रुपये (ईंधन अधिभार सहित लेकिन सांविधिक कर व शुल्क अतिरिक्त) तक कम है। कंपनी का कहना है कि इस टिकट बिक्री से पहले से ही यात्रा व छुट्टियों की योजना बनाकर कम किरायों का लाभ उठा सकेंगे। यह पेशकश घरेलू मार्गों के लिए है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।