(India)
उन्होंने जापान के व्यापारियों से कहा कि जो चमत्कार आप जापान में 10 साल में कर सकते हैं, वही चमत्कार भारत में आप 2 साल में कर सकते हैं। भारत में इस तरह की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत गॉड गिफ्टेड लोकेशन है और जापान के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सुजुकी कंपनी को व्यापार करना हमने सिखाया। मोदी ने कहा कि भारत जापानी कारोबारियों के लिए अच्छा मार्केट है। मोदी ने कहा कि भारत लुक ईस्ट पॉलिसी की तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मेक इन इंडिया का फार्मूला अपनाया है। मोदी ने जापानी व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए कहा कि भारत में अब कोई लालफीताशाही नहीं है। उन्होंने जापान के व्यापारियों से कहा कि वह भारत आए, उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको हार्डवेयर में महारत हासिल है लेकिन सॉफ्टवेयर के अभाव में हार्डवेयर भी अधूरा है। अगर दोनों एक साथ आ जाएं तो हमलोग विकास के दौर में बहुत ही आगे जा सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान नया आर्थिक इतिहास रच सकते हैं और भारत में व्यापार की ज्यादा संभावनाएं हैं। मोदी ने कहा कि जो जीडीपी ढाई साल में नहीं बढ़ी वह 100 दिनों में बढ़ गई।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।