(India)
मोदी तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं जिससे भारत व जापान का द्विपक्षीय व्यापार 2019-2020 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर हो सकता है। चैंबर ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा है कि भारत व जापान के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2013-14 के आखिर में 16.31 अरब डॉलर रहा था। पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने कहा, ‘इस समय लगभग 1,000 जापानी कंपनियां भारत में 70 ढांचागत परियोजनाओं में काम कर रही हैं।’ दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना में जापान ने अब तक 4.5 अरब डालर का निवेश किया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।