अगले माह लखनऊ एयरपोर्ट से सफर करना होगा महंगा
(India)

चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करना एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई की तर्ज पर यात्रियों से एयरपोर्ट अथारिटी यूजर डेवलपमेंट फी (यूडीएफ) वसूल करेगा। अभी तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से यूडीएफ चार्ज नहीं लिया जाता था। यह काम सभी एयरलाइंस अपने यात्रियों से करेंगी। एयरलाइंस यह चार्ज विमानों के किराए के अतिरिक्त वसूल करेगी। इससे लखनऊ से उड़ान भरने वाले घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के एयर टिकट महंगे हो जाएंगे। एयरपोर्ट इकोनामिक रेग्यूलेटरी अथारिटी (ऐरा) ने अपने सर्कुलर में यह आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार घरेलू यात्रियों से एयरलाइंस 370 रुपये प्रति यात्री लेंगी। इसी तरह विदेश सफर करने वाले प्रति यात्री को 1060 रुपये देना होगा। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2014 से लागू होगी। एयरलाइंस पैसा वसूल करके एयरपोर्ट अथारिटी को देगा। वहीं जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं उनसे एयरलाइंस बोर्डिग पास बनवाते वक्त यूडीएफ चार्ज लेंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।