(India)
सुशील ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्र्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर पिछले पन्द्रह वर्षों से बंद पड़े बरौनी खाद कारखाना को फिर से खोलने के सभी विकल्पों पर केन्द्र सरकार विचार कर रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय के साथ उनकी केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनन्त कुमार से नई दिल्ली में हुई एक मुलाकात के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सुशील ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि एक हजार किलोमीटर लंबी जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछाने का काम अगल दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। यह पाइप लाइन बिहार से होकर गुजरेगी और इससे बंद पडे बरौनी खाद कारखाने को गैस की आपूर्ति कर पुन: चालू करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित बरौनी कारखाना प्रति वर्ष 3.30 लाख टन यूरिया उत्पादित करने की क्षमता वाला यह कारखाना 1999 से बंद पड़ा है। सुशील ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी भी चाहते है कि देश में यूरिया की कमी नहीं हो, इसके लिये उन्होंने आवश्यक कदम उठाने का निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री बिहार में यूरिया की किल्लत को देखते हुए सितंबर माह के लिये दस हजार टन आवंटन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।