भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्यक्तिगत बचत खाता पेश किया। रिजर्व बैंक द्वारा 10 साल से ऊपर के बच्चों को स्वतंत्र रूप से बैंक बचत खातों के परिचालन की मंजूरी और एटीएम और चेकबुक जैसी सुविधाओं के उपयोग की अनुमति दिए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाने के 3 महीने बाद एसबीआई ने ये उत्पाद पेश किए हैं। एसबीआई ने एक बयान में कहा पहली उड़ान 10 साल और इससे अधिक उम्र के नाबालिग बच्चों जो समान रूप से हस्ताक्षर कर सकते हैं, के लिए एकल परिचालन करने की सुविधा वाला बचत बैंक खाता है जबकि पहला कदम किसी भी उम्र के नाबालिग के लिए अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ संयुक्त रूप से परिचालन किया जाने वाला बचत बैंक खाता है। इन उत्पादों के लिए विशेष रूप से ब्रैंडेड पासबुक, चेक बुक डिजाइन की गई है। सभी खाता धारकों को विशिष्ट रूप से डिजाइन किया गया व्यक्तिगत फोटो एटीएम सह डेबिट कार्ड दिया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।