केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) की प्रगति के लिए नई नीति बनाई जा रही है। सरकार इस संबंध में इन उद्योगों से संबधित एसोसिएशन से भी बातचीत कर रही है। कलराज मिश्र ने कहा कि देश के करीब 80 उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत हो चुकी है। प्रस्तावित नीति का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके तहत इस श्रेणी में इंडस्ट्रीज का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन करने पर 15 दिन में हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जापान और जर्मनी भी एमएसएमई के कारण उद्योग जगत में छाए हुए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।