बाल-बाल बचे एयर इंडिया के 342 यात्री, टोरंटो में इमरजेंसी लैंडिंग
(India) हवाई सेवा के अधिकारियों ने यहां बताया कि शिकागो से उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद विमान संख्या एआई 126 शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद को टोरंटो के पीयरसन हवाई अड्डे की तरफ भेज दिया गया। विमान को आपात स्थिति में टोरंटो हवाईअड्डे पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि भारतीय समयानुसार लगभग सुबह सात बजे दो इंजन वाले इस विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इंजीनियर बोईंग 777 ईआर की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दिल्ली और हैदराबाद ले जाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।