35 एफडीआई प्रस्तावों पर विचार करेगा वित्त मंत्रालय
(India) वित्त मंत्रालय ने कहा कि वित्त सचिव अरविंद मायाराम की अगुवाई वाले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की 210वीं बैठक 16 सितंबर को होने जा रही है। इस बैठक के एजेंडा में 35 प्रस्ताव हैं। जहाज निर्माण क्षेत्र की भारतीय कंपनी भारती शिपयार्ड कस रक्षा गतिविधियों का प्रस्ताव है। कंपनी में फिलहाल एफआईआई और एनआरआई के जरिये एफडीआई है। एफआईपीबी ने पिछले साल जुलाई में इस प्रस्ताव पर निर्णय टाल दिया था।
वेरिजोन कम्युनिकेशंस इंडिया का कंपनी में अपनी विदेशी मूल कंपनी के जरिये विदेशी इक्विटी भागीदारी मौजूदा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। एफआईपीबी ने 1 अगस्त को हुई बैठक में इस पर फैसला टाल दिया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।