होटल बेचने के लिए सुब्रत रॉय को मिली 15 दिन की मोहलत
(India) रॉय अब अगले 15 दिनो तक के लिए तिहाड़ जेल में बनाए गए ट्रेम्प्रेरी कॉन्फे्रंस हॉल को इस्तेमाल कर सकेंगे और होटल के लिए ग्राहकों से डील कर सकेंगे। गौरतलब है कि पिछली 15 दिनों की मोहलत समाप्त होने पर रॉय ने कोर्ट में अर्जी लगा कर होटल की डील करने के लिए कुछ और दिनों का समय मांगा था। गौरतलब है कि कोर्ट ने 9 सितंबर तक सहारा चीफ को तिहाड़ जेल में बनाए गए कॉन्फ्रेंस हॉल का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।
शुुरूआत में कोर्ट ने रॉय को तीन होटल बेचने की खातिर खरीदारों से डील करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। बाद में रॉय की अर्जी पर कोर्ट ने उन्हें 15 दिन और दे दिए थे। गौरतलब है कि रॉय को बेल के लिए 10000 करोड़ रूपए की रकम जुटानी है। दिल्ली के तिहाड़ जेल कॉम्प्लेक्स में ही रॉय को 600 स्क्वायर फीट की जगह में ऑफिस दिया गया है जहां से वह खरीदारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं, कंप्यूटर इस्तेमाल कर सकते हैं और खरीदारों से मिल सकते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।