माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया Canvas Nitro A310 स्मार्टफोन, कीमत 12990 रुपए
(India) इसकी कीमत 12,990 रुपए है और कंपनी फिलहाल इसे ई-कारोबार पोर्टल स्नैपडील के जरिए बेचेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) विनीत तनेजा ने फोन लॉन्च करते हुए बताया कि कंपनी ने ग्राहकों की मांग और इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए यह फोन तैयार किया है। माइक्रोमैक्स कैनवास निटरो ए 310 में 1.7 गीगाहट्र्ज का ओक्टाकोर प्रोसेसर, एचडी स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल व पांच मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसकी रैम 2जीबी है। कंपनी ने इस फोन में क्विकलुक, स्मार्टअलर्ट जैसे विशेष फीचर भी डाले हैं। कंपनी ने इसे देश भर के प्रौद्योगिकी से लगाव रखने वाले युवाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। उल्लेखनीय है माइक्रोमैक्स इस समय हर महीने 30 लाख से अधिक फोन बेच रही है और वह देश की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट कंपनियों में से है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।