एक इंटरनैशनल रिस्क रेटिंग कंपनी ने ग्लोबल इनवेस्टर्स को कॉन्फिडेंशल रिपोर्ट में बताया है कि भारत दुनिया में सबसे बेहतर ग्रोथ मार्केट साबित हो सकता है। उसने कहा है कि इंडिया में बिजनस का रिस्क काफी कम हो गया है। इसका क्रेडिट उसने मोदी सरकार को दिया है। ब्रिटेन की रेटिंग कंपनी मैपलक्रॉफ्ट के रिस्क एनालिस्ट्स ने एक नोट में लिखा है कि मोदी जिस शैली के गवर्नेंस के हिमायती हैं, वह इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। उनकी शैली स्पष्ट पॉलिसी और रेड टेप खत्म करने वाली है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही यह नोट अपने क्लाइंट्स को भेजा है। यह नोट फाइनेंशल इंस्टीट्यूशंस और थिंक टैंक के अलावा दुनिया के टॉप 400 कॉरपोरेट्स को भेजी गई है। इकनॉमिक टाइम्स ने भी रिपोर्ट की कॉपी देखी है। कंपनी ने इनवेस्टर्स के लिए इकनॉमिक ऑपर्च्युनिटीज के आधार पर भारत को पहले नंबर पर रखा है। लोकसभा चुनाव के बाद ग्लोबल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भारत में बनी हुई है। मैपलक्रॉफ्ट जैसी रिस्क-मैपिंग कंपनियों और रेटिंग एजेंसियों की रिस्क और ऑपर्च्युनिटी रिपोर्ट्स में भारत 5वां मोस्ट रिक्वेस्टेड देश बन गया है। मैपलक्रॉफ्ट का कहना है कि भारत में रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क, रेड टेप और मैक्रो-इकनॉमिक से जुड़े रिस्क लगातार कम हो रहे हैं। स्थायी सरकार और सुरक्षा जैसे जोखिम भी कम हुए हैं। कंपनी का मानना है कि मोदी सरकार की पॉलिसी के चलते नए रोजगार बढ़ेंगे। उनके 5 साल के शासन में कानून का राज होगा और करप्शन में कमी आएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।