भारत में कारों की बिक्री अगस्त में 15.16% बढ़कर 1,53,758 हुई
(India) यह लगातार चौथा महीना रहा जब कारों की बिक्री में वृद्धि हुई। कंपनियों ने पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में 1,33,513 कारें बेची थीं। सियाम को दो साल तक नरमी के बाद अब वाहन क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद है। सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने मोटरसाइकिलों की बिक्री 14.45 प्रतिशत बढ़कर 9,10,312 इकाइयों की रही जो बीते वर्ष अगस्त में 7,95,411 इकाइयों की थी। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, वाहन उद्योग को बाजार में धीरे धीरे सुधार नजर आ रहा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान कारों की बिक्री 5.24 प्रतिशत बढ़कर 7,35,873 इकाइयों की रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 6,99,263 इकाइयों की थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।