अब आप बिना ATM के निकाल सकेंगे पैसा
(India) स्कीम की खास बात यह है कि जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है वह डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना आईसीआईसीआई बैंक के 10,000 से भी अधिक एटीएम सेन्टर्स से पैसा निकाल सकेगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ बैंक के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। स्कीम के तहत पैसा ट्रांसफर करने वाले को धन प्राप्त करने वाले का नाम मोबाइल नंबर तथा एड्रेस रजिस्टर्ड करवाना होगा। इसके बाद सेन्डर को एक चार अंकों का वेरीफिकेशन कोड दिया जाएगा जबकि पैसा हासिल करने वाले को छह अंकों का रेफरेंस कोड एसएमएस के जरिए दिया जाएगा।
जिसके खाते में पैसा दिया गया है वह बैंक से किसी भी एटीएम से पैसा ट्रांसफर करने के 48 घंटों के अंदर अपना मोबाइल नंबर, कैश अमाउंट डिटेल, वेरीफिकेशन कोड तथा रेफरेन्स कोड का इस्तेमाल कर पैसा निकाल सकेगा। इस सुविधा का इस्तेमाल आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट होल्डर भी कर सकेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।