आज रुपये की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 60.86 के स्तर पर खुला है। वहीं बुधवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 60.94 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 अगस्त 2014 के बाद से सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। साथ ही बुधवार के कारोबारी सत्र में 6 अगस्त 2014 के बाद से रुपये में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।