आर्थिक वृद्धि दर 2014 में 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान: मूडीज
(India) ‘इंडिया आउटलुक: प्रोसपेक्ट्स ब्राइटेन’ शीषर्क से जारी रिपोर्ट में मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि जोखिम कम होने तथा अधिकतर क्षेत्रों में विस्तार को देखते हुए हमारा अनुमान है कि 2014 में आर्थिक वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रहेगी। वहीं 2015 में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार बाह्य क्षेत्र तथा राजकोषीय घाटे के संदर्भ में अर्थव्यवस्था में गिरावट का जोखिम कम हुआ है लेकिन मुद्रास्फीति उंची बनी हुई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।