अब बिना कार्ड के भी निकाल सकते हैं एटीएम से पैसा
(India) पैसा पाने वाला व्यक्ति अपने मोबाइल पर आए एक कोड नंबर का प्रयोग कर आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीनों से धन की निकासी कर सकता है। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक में सेविंग बैंक खाता रखने वाला कोई भी ग्राहक उसकी आन लाइन बैंकिंग सेवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर धन अंतरित कर सकता है। इसके लिए उसे उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर और पता देना पड़ता है। बैंक ने कहा कि ‘कार्डलेस कैस विदड्रावल’ यानी कार्ड-मुक्त नकद निकासी सेवा के तहत लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर 6 अंक का कोड प्रेषित किया जाता है। इस कोड़ का इस्तेमाल करके वह किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड से 10,000 रुपये तक की रकम निकाल सकता है। लाभार्थी को धन प्रेषण के दो दिन के अंदर रकम निकाल लेनी होगी। आईसीआइसीआई के कार्यकारी निदेशक राजीव सब्बरवाल ने कहा, ‘हमे इलेक्ट्रिानिक भुगतान में भारी वृद्धि की उम्मीद है। इसे नवोन्मेषी सुविधा से हमारे ग्राहक एवं उनके परिवार एवं मित्र लाभान्वित होंगे वह बिना किसी बैंक खाते के भी बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।