(India)
स्पाइस रिटेल ‘स्पाइस हॉटस्पॉट’ के ब्रांड नाम से खुदरा दुकानों की श्रृंखला चलाती है और उसने बेंगलूर और कोलकाता में भी इस तरह का स्पा खोला है। स्पाइस रिटेल समूह के मुख्य कार्यकारी प्रशांत बिंदल ने कहा, ‘लोग स्मार्टफोन पर बहुत पैसा लगाते हैं लेकिन जब बात स्क्रीन की सुरक्षा करने वाली सतह या स्किन की हो या उपभोक्ता सहायता की हो तो उन्हें ढूंढना पड़ता है। स्पाइस स्मार्टफोन स्पा में एक ही जगह पर सभी तरह के समाधान मिलेंगे।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।