भार्गव ने पिछले माह बातचीत में एलसीवी के बाजार में उतरने की योजना की घोषणा की थी। इस क्षेत्र में टाटा ऐस, महन्द्रिा की जियो और अशोक लीलैंड की दोस्त इस वर्ग की कुछ प्रमुख हल्के वाणिज्यिक वाहन हैं। भार्गव ने कहा कि इस वर्ग के लिए कंपनी बिक्री और सर्विस का नया नेटवर्क स्थापित करेगी। उन्होंने मारुति की बिक्री के बारे में कहा कि इस साल भी बिक्री में 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी को आगामी त्योहारों के मौसम से बड़ी उम्मीद है। सामान्यत: इन त्योहारों के दौरान हम बिक्री में 20-15 प्रतिशत तक का सुधार देखते हैं। हमें इस साल भी ऐसी ही उम्मीद है। त्योहारी छूट के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करता है। अगर एक कंपनी छूट देती है, तो दूसरी कंपनी को भी वही रास्ता पकड़ना पड़ता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।