गुजरात में 50 करोड़ रुपए के निवेश से नया कारखाना लगाएगी मेरिनो
(India) वेजिट के प्रबंध निदेशक प्रकाश लोहिया ने कहा, ‘हम 50 करोड़ रुपए के निवेश से गुजरात में दूसरा विनिर्माण कारखाना लगाने पर विचार कर रहे हैं। यह 2017 तक परिचालन में होगा।’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कारखाने की जगह के लिए गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। लोहिया ने कहा कि नए कारखाने के साथ कंपनी की अपने मौजूदा कारखाने (हापुड़, उत्तरप्रदेश) में आलू फलेक्स का उत्पादन बढाने की योजना है। वेजिट अपनी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 8,000 टन से बढ़ाकर 12,000 टन करेगी। इसके साथ ही कंपनी स्नैक्स के छह नए संस्करण पेश करेगी। कंपनी खुदरा खंड में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने पर भी काम कर रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।