(India)
गौर हो कि सरकार ने पिछले साल जनवरी में डीजल पर अंडर रिकवरी को कमकरने के लिए तेल विपणन कंपनियों को हर माह 50 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ाने की छूट दी थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दामों में आई गिरावट से एक सितम्बर से शुरू हुए पखवाडे़ में डीजल पर अंडर रिकवरी आठ पैसे प्रति लीटर रह गई थी,,,राजन ने कहा कि डीजल की कीमत को नियंत्रण मुक्त करने से तेल विपणन कंपनियों को इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों के अनुरूप बदलने का अधिकार मिलेगा। तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल के दाम तय करने का पूरा अधिकार पहले ही दे दिया गया था और तब से वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों के अनुरूप इसमें हर पखवाडे़ घटबढ़ करती हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।