एक्सिस बैंक ने एटीएम के लिए ई-निगरानी सुविधा शुरू की
(India) ई-निगरानी व्यवस्था के तहत एक केंद्रीयकृत सुरक्षा परिचालन केंद्र के जरिए एटीएम परिसर की चौबीसों घंटे व सातों दिन निगरानी की जाएगी और किसी भी अनाधिकृत गतिविधि का पता लगते ही तत्काल एक एलर्ट जारी किया जाएगा। एक्सिस बैंक के प्रमुख (खुदरा बैंकिंग) राजीव आनंद ने कहा कि यह प्रणाली स्थानीय पुलिस थाने और परिसर के निकट गश्त लगा रहे अधिकारी को इस बारे में सूचित करेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।