एसोचैम के अनुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भारी बाढ़ के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था को 5,400-5,700 करोड़ रुपए का तात्कालिक नुकसान हुआ है। इस बाढ़ के कारण व्यापार, होटल, रेस्तरां, बागवानी व हस्तशिल्प उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि सौ साल में सबसे भीषण बाढ के कारण जम्मू-कश्मीर में बिजली, रेलवे व संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को बहुत नुकसान हुआ है। एसोचैम के अनुसार राज्य में होटल, व्यापार, कृषि, सड़क व पुलों को ही 2,630 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा रेलवे, बिजली और संचार जैसे ऊंची लागत वाले बुनियादी ढांचे को 2,700-3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।