वाली जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के एक दशक पुराने फॉर्मेट में होंगे बदलाव
(India)
इंश्योरेंस रेग्युलेटर इरडा फायर और एक्सिडेंट का कवर करने वाली जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के एक दशक पुराने फॉर्मेट को बदलने जा रहा है। इससे कस्टमर्स उन रिस्क को चुन सकेंगे, जिनके लिए उन्हें प्रोटेक्शन की जरूरत है। इस कदम से कुछ इवेंट्स को कवर करने वाली कंपनियों के लिए प्रीमियम घट सकता है। इरडा इस सप्ताह की शुरुआत में बदलावों को नोटिफाई कर सकता है। इस योजना की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इरडा ने जुलाई में इसे लेकर एक कमिटी बनाई थी और कमिटी ने बदलावों का सुझाव दिया है। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने कहा, श्इससे कॉरपोरेट्स के इंश्योरेंस खरीदने और इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से प्रॉडक्ट्स की प्राइसिंग का तरीका बदल जाएगा। मार्केट की जरूरत के मुताबिक कुछ रिस्क शामिल हो जाएंगे। यह रिस्क-बेस्ड प्राइसिंग से रिस्क-बेस्ड कवरेज की शिफ्ट होगा। छोटी कंपनियां अपनी जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज्ड प्रॉडक्ट्स ले सकेंगी।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।