(India)
वित्त मंत्रालय व्यक्तिगत लाभार्थियों को बैंकों द्वारा स्थानांतरित की जाने वाली कुल राशि का 2 प्रतिशत बैंकों को कमीशन के रूप में देने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव (वित्तीय समावेशी और मुख्य सतर्कता अधिकारी) अनुराग जैन ने फिक्की के एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कहा कि कमीशन का मुद्दा अंतिम चरण में है। जल्द ही बैंकों को 2 प्रतिशत कमीशन का आदेश जारी किया जाएगा। फिलहाल बैंकों को इसके लिए 1 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।