(India)
कंपनी ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लक्ष्य से यह योजना बनाई है। कंपनी ने कहा है कि 3.5 इंच के स्क्रीन वाला उसका नया फोन एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। फिलहाल कंपनी 3 प्रकार के स्मार्टफोन और 5 प्रकार के टेबलेट बनाती है। कंपनी हर महीने करीब 40,000 से 50,000 उपकरण बेचती है। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रपिन्दर सिंह ने कहा कि हम दिवाली से पहले 2000 रुपये में स्मार्टफोन एवं कुछ अन्य डिवाइस पेश करने की योजना बना रहे हैं। हमने इस साल अपनी बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि कंपनी आजीवन मुफ्त इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दूरसंचार सेवा कंपनियों से बातचीत कर रही है। हालांकि उन्होंने समझौता पूरा होने तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। देश में मोबाइल फोन विनिर्माण के सवाल पर सिंह ने कहा कि कंपनी इसके लिए आक्रामक तरीके से काम कर रही है। यद्यपि उन्होंने इसके क्रियान्वयन अथवा इसकी समयसीमा के बारे में कुछ नहीं बताया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।