सोने में तेजी, चांदी कमजोर
(India)

विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों ने सोने में लिवाली की। इससे स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को पीली धातु 50 रुपये सुधरकर 27 हजार 450 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसके उलट चांदी में बिकवाली का दबाव बने रहने के कारण यह 490 रुपये और फिसलकर 41 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बीते सत्र में भी यह 110 रुपये टूटी थी। लंदन में सोना 0.2 फीसद सुधरकर 1,225.54 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 50 रुपये चढ़कर 27 हजार 250 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। आठ ग्राम की गिन्नी जस की तस 24 हजार 400 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 280 रुपये पिघलकर 41 हजार 70 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का पूर्वस्तर 71,000-72,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।