सलोरा आज लॉन्च करेगी स्मार्टफोन आर्या जेड 2, कीमत 6999 रुपए
(India) कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के लिए एक अलग ब्रांड आर्या शुरू किया है। इस फोन की बिक्री कंपनी सोमवार से ई कामर्स कंपनी अमेजन के जरिये करेगी। शुरुआत में कंपनी चीन से फोन आयात करेगी। उन्होंने कहा, आर्या के जरिये हम आधुनिक प्रौद्योगिकी का स्मार्टफोन उचित मूल्य पर बेचेंगे। पहला फोन आर्या जेड 2 है। यह एंड्रायड किटकैट प्लेटफार्म, 5 इंच के डेफिनेशन आईपीएस स्क्रीन वाला फोन है, जो सोमवार से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6,999 रुपए है। सलोरा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल जिवाराजिका ने कहा, हमारा 12 माह में भारत में स्मार्टफोन की असेंबली शुरू करने का इरादा है। हम पहले से सीआरटी, एलईडी टीवी सेट, होम थियेटर, इलेक्ट्रानिक्स कलपुर्जे बना रहे हैं। विनिर्माण हमारे खून में है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।