सलोरा आर्य Z2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6999 रुपए
(India) इसके साथ 8 जीबी का माइक्रो-एसडी कार्ड और एक फ्लिप कवर मुफ्त में दिया जाएगा। ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला आर्य Z2 ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 1280x720 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें ओजीएस (वन-ग्लास सलूशन) टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, एक जीबी रैम और माली 400MP2 जीपीयू है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। 1800mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं। 155 ग्राम वजन वाला यह स्मार्टफोन 7.55 मिलीमीटर पतला है
सलोरा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल जिवराजका ने कहा, 'भारत में एक साल के अंदर हमारा स्मार्टफोन की असेंबली शुरू करने का इरादा है। हम पहले से सीआरटी, एलईडी टीवी सेट, होम थियेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स बना रहे हैं। मैन्युफैक्चिरंग में हमारी विशेषज्ञता है।'

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।