राजस्व की कमी से जूझ रही दिल्ली सरकार ने संपत्तियों के सर्कल रेट में करीब 20 फीसद की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरों के निर्धारण के लिए ए1 श्रेणी बनाने का प्रस्ताव छोड़ दिया गया है। पहले से तय ए से एच तक की आठ श्रेणियों में ही बढ़ोतरी की गई है। वसंत विहार, ग्रेटर कैलाश, जोर बाग, गोल्फ लिंक्स, आंनद निकेतन, फ्रेंड्स कॉलोनी, महरानी बाग आदि ए श्रेणी में आने वाले इलाकों में जमीन की न्यूनतम कीमत अब 7,74,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। वहीं एंड्रयूज गंज, कालकाजी, मुनीरका विहार, नेहरू एंक्लेव जैसी बी श्रेणी के इलाकों में जमीन की कीमत 2,45,520 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। इसी प्रकार अन्य श्रेणियों में भी सर्कल रेट की दरों में 20 फीसद तक का इजाफा किया गया है। गौरतलब है कि आखिरी बार राजधानी में सर्कल रेट की दरों में 4 दिसंबर 2012 में बढ़ोतरी की गई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।