बिड़ला केस में सीबीआई ने स्पष्टीकरण देने के लिए मांगा और वक्त
(India)
सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत के सवालों पर स्पष्टीकरण देने के लिए और वक्त की मांग की। दिल्ली की एक कोर्ट ने कोल ब्लॉक एलोकेशन केस में दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट कुमार मंगलम बिड़ला और अन्य के खिलाफ दायर एफआईआर में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाबत सीबीआई से सवाल पूछे थे। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आर एस चीमा ने स्पेशल सीबीआई जज भारत पाराशर को बताया कि इस मामले से संबंधित डीआईजी और एसपी उपलब्ध नहीं हैं और ऐसे में उन्हें इस मामले में तर्कों के जवाब देने के लिए कुछ और वक्त चाहिए। कोर्ट ने चीमा को इसकी इजाजत दे दी और इस मामले की अगली सुनवाई की अगली तारीख 13 अक्टूबर तय की। जज ने कहा, श्ैच्च् ने तर्कों के जवाब देने के लिए और वक्त मांगा है। 13 अक्टूबर को मामले को रखा जाए।श् कोर्ट बिड़ला, फॉर्मर कोल सेक्रेटरी पी सी पारेख और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर फाइल की गई सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई कर रहा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।