ईपीएस के तहत 1000 रुपये की न्यूनतम पेंशन स्थाई बनेगी: तोमर
(India) श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यूनतम 1,000 रुपये मासिक पेंशन को लेकर जारी अनिश्चितता को दूर किया जाएगा और सरकार इसे स्थायी रूप देने के लिये योजना में संशोधन करेगी। यह पूछे जाने पर कि 1,000 रुपये मासिक पेंशन को स्थायी बनाने के लिये क्या ईपीएस-95 में संशोधन होगा, श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जब हमने योजना (1,000 न्यूनतम मासिक पेंशन देने की) बनायी है, तो पेंशन दी जाएगी। यह केवल एक साल के लिये नहीं होगा। सरकार के मौजूदा आदेश के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये मासिक पेंशन योजना का क्रियान्वयन एक सितंबर 2014 से 31 मार्च 2015 तक किया जाएगा। न्यूनतम 1,000 रुपये मासिक पेंशन देने के लिये मौजूदा स्थिति में या तो सरकार निश्चित अवधि के लिये बार-बार निर्णय को पुन:अधिसूचित करेगी या एक आदेश लाकर इसे स्थायी व्यवस्था बनाएगी। तोमर ने कहा कि यह करने के लिये हमारे पास समय है। अगर हम निश्चित समयसीमा में कदम नहीं उठाते हैं तो आप इस बारे में पूछ सकते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।