डीजल और पेट्रोल के दामों में हो सकती है कटौती
(India)
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से पहले सरकार डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती करने जा रही है। इससे पहले सरकार गैस के दाम में बढ़ोतरी भी टाल चुकी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के दाम भी कम करने वाली हैं। दोनों राज्यों में चुनावी फायदा लेने के लिए बीजेपी अगले हफ्ते डीजल के दाम 50 पैसे प्रति लीटर तक कम करने वाली है। जनवरी 2009 के बाद पहली बार होगा। जब डीजल के दाम कम होंगे। वहीं पेट्रोल के दाम में भी दो रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल के दाम उसी स्थिति में कम किए जाएंगे। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अगले पांच छह दिनों तक नहीं बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस माह डीजल सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गुरूवार को 14 माह के निचले स्तर यानी 96 दशमलव 7 डॉलर प्रति बैरल रह गई। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस महीने के अंत में रूटीन रिव्यू के बाद डीजल के दाम कम कर सकती है। गौरतलब है कि सरकार डीजल को डी रेग्युलेट करने का इरादा पहले ही जता चुकी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।