नवरात्र में आभूषण निर्माताओं और रिटेलरों ने सोने में लिवाली बढ़ा दी है। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को पीली धातु 590 रुपये उछलकर फिर से सत्ताईस हजारी हो गई। इस दिन यह धातु 27 हजार 550 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते दिन सोने में 250 रुपये की गिरावट आई थी। इसी तरह औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी 550 रुपये उछलकर 39 हजार 900 रुपये प्रति किलो हो गई। गुरुवार को यह सफेद धातु 650 रुपये लुढ़की थी। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.6 फीसद सुधर 1228.51 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी चढ़कर 17.66 डॉलर प्रति औंस बोली गई। त्योहारी खरीदारी के अलावा इसका असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 590 रुपये की तेजी के साथ 27 हजार 350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 24 हजार 200 रुपये पर जस का तस बंद हुई। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 685 रुपये के फायदे में 39 हजार 540 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने पिछले
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।