एसटीसी का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 183 करोड़ रुपए
(India) एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्टेट ट्रेडिंग कापरेरेशन (एसटीसी) का कारोबार 2013-14 के दौरान 15,374 करोड़ रुपए का रहा.... बयान में एसटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक खलील रहीम के हवाले से कहा गया ‘एसटीसी को 183 करोड़ रपए का कारोबारी मुनाफा हुआ जो 2012-13 के दौरान हुए कारोबारी मुनाफे से 54 प्रतिशत अधिक है।’ पिछले दशक में एसटीसी ने सर्राफा, तेल-गैस, खनिज, धातु, उर्वरक और पेट्रो-रसायन क्षेत्रों में विविधीकृत किया। एसटीसी की देश भर में 13 शाखाएं हैं जो बंदरगाह शहर समेत सभी प्रमुख व्यापार केंद्रों में स्थित हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।