अलीबाबा को चीन में प्राइवेट बैंक खोलने की मिली मंजूरी
(India) उल्लेखनीय है कि अलीबाबा ने इसी महीने दुनिया का सबसे बड़ा प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम :आईपीओ पूरा किया है। कंपनी ने निवेशकों को 25 अरब डॉलर के शेयर बेचे। चाइना बैंकिंग रेग्यूलेटरी कमीशन ने कहा कि नए बैंक में अलीबाबा की अपनी अनुषंगी चेजियांग एंट स्माल एंड माइ्रको फिनांशल सर्विसेज के जरिए 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। अपना वाणिज्यिक बैंक होने पर अलीबाबा अपनी गई प्रमुख सेवाओं पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण कर पाएगा जिनमें आनलाइन भुगतान तथा संपत्ति प्रबंधन उत्पाद शामिल हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।