(India)
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया, रहमान के साथ हमें अपना बाजार विकसित करने में मदद मिलेगी इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले वाद्य यंत्र बनाने वाली कंपनी की छवि सुधारने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि कैसियो इंडिया 6 अरब डॉलर मूल्य वाली उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी कैसियो कंप्यूटर की पूर्ण स्वामितव वाली कंपनी है। कैसियो इंडिया के उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठ ने कहा, भारत में वाद्य यंत्रों का बाजार बहुत छोटा है, लेकिन यह तेजी से बढ़ रहा है। भारत के उभरते संगीत बाजार में योगदान देने के लिए ए आर रहमान को कंपनी को बोर्ड में शामिल किया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।