(India)
आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और रेपो रेट 8 फीसदी पर स्थिर है। वहीं सीआरआर 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 7 फीसदी पर स्थिर है। वहीं आरबीआई ने एसएलआर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये 22 फीसदी पर बरकरार है। आरबीआई का कहना है कि ग्लोबल संकट की वजह से महंगाई पर दबाव बने रहने की आशंका है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। आरबीआई का वित्त वर्ष 2015 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.5 फीसदी पर कायम है। आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई के अनुसार नवंबर तक महंगाई दर 6 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि जनवरी-मार्च 2015 में महंगाई दर बढ़कर 8 फीसदी हो सकती है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।