बिल गेट्स सबसे अमीर अमेरिकी: फोर्ब्स
(India) कल जारी 2014 की फोर्ब्स सूची में कोई ज्यादा उल्ट फेर नहीं हुआ है। इससे जाहिर होता है कि अमीर और अमीर हुए है। खास कर अमेरिकी शेयर बाजार में सुधर की बदौलत इस सूची में दर्ज अमीरों की संयुक्त संपत्ति एक वर्ष के दौरान 270 अरब डालर बढ़कर 2,290 अरब डालर हो गई। फोर्ब्स ने कहा है, ‘शेयर बाजार में उछाल से अमेरिका के अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।’ गेट्स की शुद्ध व्यवक्तिगत सम्पत्ति बढ़कर 81 अरब डालर हो गयी जो 2013 के मुकाबले नौ अरब डालर अधिक है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।