मारुति सुजुकी इंडिया की सितंबर माह में बिक्री बढ़ी
(India) पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने कुल 1,04,964 कारों की बिक्री की थी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आलोच्य माह में उसने घरेलू बाजार में कुल 99,290 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी माह से 9.8 फीसद अधिक है। पिछले साल के इसी माह में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 90,399 कारें बेची थीं। सितंबर माह में कंपनी की छोटी कार आल्टो, ए-स्टार और वैगन-आर की बिक्री 13.4 फीसद घटकर 35,547 पर आ गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 41,061 पर थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।