पश्चिम एशिया में रहने वाले NRI के लिए ICICI बैंक ने एक विशेष खाता किया लॉन्च
(India) इससे वे आसानी से स्वदेश धन (रेमिटेंस) भेज सकेंगे और उन्हें न्यूनतम बैलेंस के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।‘सुगम एनआरआई खाता’ बैंकिंग अनुभव को सुगम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें न्यूनतम मासिक बैलेंस सिर्फ 2,000 रुपये रखने की जरूरत होगी और जब तब कि ग्राहक ने पिछले तीन महीनों में इस खाते में 20,000 रुपए डाले हैं, उसे न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता को बनाए रखने के लिए कोई शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।