(India)
स्कूलों में स्वच्छता-मिशन का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करना है। स्वच्छ भारत अभियान गुरूवार को शुरू किया जाएगा। सीआईआई के कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी मामलों के चेयरमैन राकेश भारती ने कहा, इस साल से निर्माण आधारित कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर होगा। कंपनियां विशिष्ट परियोजनाओं के जरिये अपनी भागीदारी बढ़ाने को गंभीर है और हम उम्मीद करते हैं कि उद्योग पूरे मन से स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करेगा और उसमें भाग लेगा। सीआईआई पहले चरण में वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक 10,000 शौचालयों के निर्माण के लिये कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा। अगले छह महीने में प्रतिक्रिया और आकलन के आधार पर सीआईआई दूसरे चरण के बारे में घोषणा करेगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।