(India)
भारत सर्राफा एवं आभूषण संघ (आइबीजेए) के प्रवक्ता हरमेश अरोड़ा ने यहां एक बयान में कहा कि देश में स्वर्ण एवं आभूषण कारोबार में अब आत्मविश्वास भर चुका है जिससे स्वर्ण आयात बढ कर 70 से 75 टन प्रतिमाह तक जा सकता है। अभी इसका औसत 50 से 60 टन का है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा और अधिक बैंकों और व्यापारियों को विदेशों में सर्राफा खरीदने की अनुमति दिये जाने के बाद दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपयोगकर्ता देश भारत में सोने का आयात हाल के महीनों में पर्याप्त रूप से बढ़ा है जिसके कारण देश का व्यापार घाटा 11 माह के उच्चतम स्तर पर जा पहुंच गया है। आईबीजेए मुंबई में चार और पांच अक्तूबर को भारत अंतरराष्ट्रीय सर्राफा सम्मेलन 2014 की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन में भारत और अन्य देशों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और सर्राफा और आभूषण उद्योग में एफडीआई निवेश के अलावा कई अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।