(India)
आईफोन ने इस फोन को भारतीय बाजार में पेश करने की तारीख व कीमत के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर एक वेंडर आईफोन 6 की पेशकश लगभग 55,954 रुपये में कर रहा है। इसकी आपूर्ति के लिए अपेक्षित तारीख 8 अक्तूबर है। शॉपक्ल्यूजडाटकाम पर एक वेंडर आईफोन6 (16जीबी) की पेशकश 59,999 रुपये में कर रहा है। यह ई-कॉमर्स फर्म 149 रुपये भेजने का लेगी और उसका भी यह फोन 8 अक्तूबर तक भेजने का वादा है। एप्पल ने इस फोन को 9 सितंबर को पेश किया था। रपटों के अनुसार कंपनी आधिकारिक रूप से आईफोन6 की भारत में ब्रिकी अक्तूबर मध्य या नवंबर के शुरू में कर सकती है। अमेजन की वेबसाइट के अनुसार आईफोन6 की ब्रिकी अमेरिका में 750 डालर (लगभग 46,000 रुपये) में हो रही है। ईबे पर वेंडरों ने आईफोन 6 प्लस की अग्रिम बुकिंग भी शुरू कर दी है जिसके लिए शुरुआती मूल्य लगभग 77000 रुपये है। दोनों आईफोन6 व आईफोन 6 प्लस में 8 एमपी का कैमरा है। ये फोन 2जी, 3जी व 4जी नेटवर्क पर चल सकते हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।