हर भारतीय का होगा स्वास्थ्य बीमा
(India)
केंद्र सरकार पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके जरिये गरीब तबके के लोग भी गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन पर आने वाले भारी-भरकम खर्च को वहन करने में सक्षम हो सकेंगे। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लोगों को इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दैनिक जागरण से बातचीत में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सरकार एक ओर जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को बेहतर करने में जुटी है, वहीं लोगों को जटिल और गंभीर बीमारियों का इलाज उपलब्ध करवाने के लिए भी कृत संकल्प है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य बीमा योजना की पहल की जा रही है। इसके जरिये देश की पूरी आबादी को कवर किया जाएगा। उन्होंने इस वर्ष के अंत तक योजना के शुरू होने की उम्मीद जताई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।