(India)
यह सुविधा ईपीएफओ सदस्यों के लिए विशेष रूप से तैयार पोर्टल पर उपलब्ध होगी। सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सदस्यों के पोर्टल से ईपीएफओ नियोक्ताओं पर निगाह रख सकेगा कि वे भविष्य निधि (पीएफ) अंशदान कर रहे हैं या नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूएएन सदस्य पोर्टल की शुरुआत 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। पहले चरण में सदस्यों के खातों को देखा जा सकेगा। ईपीएफओ इसके बाद पोर्टल के जरिए अन्य सुविधाएं भी शुरू करेगा। सार्वभौमिक खाता संख्या पोर्टेबल होगी और अंशधारक को नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को भविष्य निधि खाता बदलने के लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी। ईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार उसके 4.18 करोड़ अंशधारक हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।