(India)
इसके तहत कंपनी ने वीडियो कॉल्स की दरों को वॉयस कॉल्स के बराबर किया है, जबकि वह टॉपअप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम की भी पेशकश कर रही है। कंपनी की वीडियो कॉल पेशकश 20 सितंबर से शुरू हुई है और यह देशभर में 90 दिन के लिए होगी। बीएसएनएल के बोर्ड निदेशक (सीएम) अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, त्योहारी सीजन में बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक वॉयस कॉल की दरों पर वीडियो कॉल का आनंद ले सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि सिर्फ प्लान ग्राहकों के लिए ही वीडियो कॉल की दरें घटाई गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने 100, 150, 250, 350 रुपए के टॉप अप रिचार्ज पर फुल टॉक टाइम की पेशकश की है। साथ 550 रुपए के रिचार्ज पर कंपनी 575 रुपए व 750 रुपए के रिचार्ज पर 790 रुपए का टॉक टाइम देगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।