(India)
लेकिन एक कान्सेप्ट कार की रूपरेखा कुछ इस तरह डिजाइन की गई है कि ये एक लीटर में लगभग सौ किलोमीटर चलेगी। कार निर्माता कंपनी रेनो ने एक लीटर पेट्रोल में 100 किमी चलने वाली कार पेश की है। जानकारी के अनुसार, इलोब कॉन्सेप्ट कार को पैरिस मोटर शो में पेश किया गया है। आपको बता दें कि फॉक्सवेगन भी इतना ही माइलेज देने वाली कार पेश कर चुकी है। हालांकि, ये कार अभी कान्सेप्ट मॉडल में ही पेश की गई है। इस कार को पेश करने वाली रेनो फ्रांस की मशहूर कार निर्माता कंपनी है। इसे इलोब नाम से उतारा जा रहा है। ये एक हाइब्रिड कार है जिसका प्रोडक्शन मॉडल भी जल्द ही पेश किया जाएगा। कंपनी का यह दावा है कि ये कार 1 लीटर में 100 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।