भारत दुनिया के सर्वाधिक स्वर्ण भंडार वाले 10 देशों के क्लब में शामिल
(India)

भारत दुनिया के सर्वाधिक स्वर्ण भंडार वाले 10 देशों के क्लब में शामिल है. यह जानकारी विश्व स्वर्ण परिषद की इस महीने की एक ताजा रिपोर्ट में दी गई है सर्वाधिक स्वर्ण भंडार वाले 10 देशों में अमेरिका, चीन, जापान और रूस जैसे विकसित और शक्तिशाली देश शामिल हैं. विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक, दुनिया में सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार अमेरिका के पास 8,133.5 टन है. अमेरिका के कुल विदेशी पूंजी भंडार में इसका योगदान 72.1 फीसदी है. भारत का स्थान सूची में 10वां है और इससे ऊपर अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, रूस, चीन, स्विट्जरलैंड, जापान और नीदरलैंड्स हैं. भारत के पास 557.7 टन स्वर्ण मौजूद है, जो देश के कुल विदेशी पूंजी भंडार का 7.1 फीसदी है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।