(India)
विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। विश्व बैंक ने अपनी दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट में कल कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के सत्ता संभालने से जगी उम्मीदों से आर्थिक गतिविधियों में तेजी से भारत को ‘मोदी लाभांश’ का फायदा मिल रहा है। इसमें कहा गया है कि अगले वर्ष अथवा उसके बाद आर्थिक वृद्धि को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आने वाले सुधार का भी फायदा मिलेगा। इससे भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बाजार उपलब्ध होगा। विश्व बैंक में दक्षिण एशिया के लिए मुख्य अर्थशास्त्री मार्टिन रामा ने कहा, दक्षिण एशिया के लिए अगले वर्ष के दौरान परिदृश्य व्यापक आर्थिक स्थिरता को दर्शाता है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि में कुछ तेजी के साथ साथ वित्तीय और ढांचागत सुधारों के तरफ झुकाव लिए संभावित जोखिम भी दिखता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भविष्य की वृद्धि काफी कुछ मजबूत निवेश और निर्यात क्षेत्र की प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।